{"_id":"621e5c2d0c9f4820b66bbaf4","slug":"fir-will-be-lodged-against-the-owners-who-do-not-send-the-buses-maharajganj-news-gkp428601850","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें न भेजने वाले मालिकों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें न भेजने वाले मालिकों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

महराजगंज। मतदान कर्मियों को मतदेय स्थल पर ले जाने व ले आने के लिए बसों को एआरटीओ कार्यालय द्वारा अधिग्रहण आदेश भेजा गया था। आदेश मिलने के बाद भी 9 बस मालिकों ने अपनी बस को चुनाव कार्य के लिए नहीं भेजा है। आदेश की अवहेलना पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ ने 9 बस मालिकों के खिलाफ कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है।
एआरटीओ आरसी भारतीय ने कहा कि चुनाव कार्य के लिए जिले में छोटे व बडे वाहनों को अधिग्रहण आदेश भेजा गया था। इसके बाद 26 फरवरी से ही वाहन आना शुरू हो गए, लेकिन जिले के नौ बस मालिकों ने अपनी बसों को नहीं भेजा है। ऐसे में इन बस मालिकों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विधानसभावार कलेक्ट्रेट परिसर में खड़े हैं वाहन
जिले में मतदातन कर्मियों को मतदेय स्थल तक ले जाने व ले आने के लिए विधानसभावार वाहन जिला मुख्यालय परिसर में खड़े हैं। दीवानी न्यायालय के ठीक सामने खाली मैदान में सिसवां और पनियरा के लिए वाहन मिलेगा। एआरटीओ कार्यालय के सामने नौतनवां विधानसभा के मतदान कर्मियों को ले जाने के लिए वाहन खड़े हैं। एसपी आवास के सामने फरेंदा और महराजगंज सदर विधानसभा के लिए वाहन खड़े हैं। यह जानकारी एआरटीओ आरसी भारतीय ने दी।