{"_id":"69600c139e6c7a936902f89f","slug":"fir-registered-against-two-on-courts-orders-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-168697-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: न्यायालय के आदेश पर दो पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: न्यायालय के आदेश पर दो पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव सेमरहना में बीते दिनों एक महिला की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश पर आरोपी पति समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र की चौमुखा निवासी अनीता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया था कि बेटी पूजा की शादी करीब आठ वर्ष पहले निचलौल थाना क्षेत्र के सेमरहना निवासी दीपक वर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि 17 सितंबर 2025 को ससुरालियों ने बेटी पूजा की दहेज के लिए हत्या कर दी। मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी पति दीपक वर्मा और उसकी दुर्गावती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
नहर पटरी पर सिल्ट लोड कर रहे जेसीबी को पकड़ा
निचलौल। थाना क्षेत्र के सिसवा रोड स्थित सात पांच नहर पुल से निकलने वाली मधुबनी नहर शाखा पटरी पर बृहस्पतिवार को एक जेसीबी सिल्ट लोड कर रही थी। सूचना मिलने पर एसडीएम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली कि मधुबनी नहर शाखा पटरी पर गांव खोन्हौली के सामने जेसीबी लगाकर सिल्ट को ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड किया जा रहा है। मौके पर जेसीबी को को सिल्ट लोड करते पाया गया। जांच में पता चला कि नहर पटरी से दो किलोमीटर की दूरी तक सिल्ट लोड करने की कागजात बनी हुई है। ऐसे में जेसीबी को छोड़ दिया गया है।