फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against five individuals over allegations of failing to execute a land sale deed after accepting payment.

Maharajganj News: रुपये लेकर जमीन का बैनामा नहीं करने का आरोप, पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Sat, 03 Oct 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five individuals over allegations of failing to execute a land sale deed after accepting payment.
-प्राथमिक दर्ज कर आवश्यक जांच एवं अग्रिम कार्रवाई में जुटी नौतनवा पुलिस
विज्ञापन

नौतनवा। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के एकमा निवासी संदीप कुमार जायसवाल के साथ जमीन के खरीद-फरोख्त को लेकर रुपयों के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रुपयों का गबन करने एवं गाली और धमकी देने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के एकमा निवासी संदीप कुमार जायसवाल के मुताबिक उन्होंने नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहड़वल टोला परसा निवासी मो. सारिक से उनकी कुछ जमीन खरीदने के लिए करीब आठ माह पूर्व 3.33 लाख रुपये उनके पुत्र के बैंक खाते में ट्रांसफर किया था। आरोप है कि बाद में पता चला कि मो. सारिक ने वह जमीन अपनी पत्नी के नाम पहले ही बैनामा कर दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद वह जमीन बैनामा करने या धनराशि वापस करने की मांग करने लगे। मामला बिगड़ने पर पुलिस के पास पहुंचे तो वहां 10 अगस्त 2026 तक जमीन बैनामा कर देने की बात पर लिखित समझौता हुआ। आरोप के मुताबिक विपक्षी पुनः मुकर गया। इसके बाद उल्टे पीड़ित को गाली और धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मो. सारिक, मुफुदुन निशा, वसी आलम व मो. करीम निवासी ग्राम कोहड़वल टोला परसा थाना नौतनवा एवं उम्मेद अली निवासी एकमा टोला पड़हवा थाना पुरन्दरपुर के विरुद्ध विश्वासघात कर गबन करने एवं गाली और धमकी देने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed