फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against driver in road accident case

Maharajganj News: सड़क र्घटना के मामले में चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 03 Apr 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against driver in road accident case
महराजगंज। निचलौल रोड स्थित धनेवा धनेई में शांति बाल विद्या मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना के मामले में आरोपी अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सक्सेना नगर निवासी मनोज शर्मा को 23 मार्च की रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। निचलौल रोड स्थित धनेवा धनेई में शांति बाल विद्या मंदिर के समीप पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक बाइक समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बाइक का नंबर नोट कर लिया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल मनोज शर्मा को जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया, उनका इलाज जारी है। परिवार के सदस्य अभिषेक शर्मा ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed