फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against driver and vehicle in two accidents

Maharajganj News: दो हादसों में चालक व वाहन पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 08 May 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against driver and vehicle in two accidents
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चालक व वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के झंझारपुर चौराहे पर 26 अप्रैल को चौक थाना क्षेत्र के नाथनगर निवासी रामनिवास साइकिल से महराजगंज जा रहे थे। तभी महराजगंज की तरफ से आ रहे स्कूटी चालक से रामनिवास टकरा गए। जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गए और स्कूटी चालक व स्थानीय लोगों ने हास्पिटल पहुचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बीते एक मई को उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार बीते पांच मई की सुबह महराजगंज निचलौल रोड पर मिठौरा बुधवार बाजार के सामने एक एंबुलेंस ने मिठौरा निवासी सजनलाल अपनी दुकान पर जा रहे थे तभी निचलौल की तरफ से आ रही एंबुलेंस ने ठोकर मार दिया, जिससे सजनलाल मौके पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोट आईं। पुलिस और परिजनों ने एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। केएमसी में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार दोनों दुर्घटनाओं में चालक और वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed