फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged for assault during mundan ceremony

Maharajganj News: मुंडन कार्यक्रम में मारपीट करने पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 17 Dec 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for assault during mundan ceremony
फरेंदा। पुरन्दरपुर क्षेत्र में बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में हुड़दंगई करने के साथ ही मारने-पीटने व गाली देने पर पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मनिकौरा निवासी नीलम देवी के घर बच्चे का मुंडन का कार्यक्रम 10 दिसंबर को आयोजित था। शाम को भोजन व डीजे का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान रात लगभग 9.30 गांव के ही मेंहदी हसन, सचिन व मुराली के साथ कुछ अन्य लोग दरवाजे पर आकर डीजे के सामने हुड़दंगई गई करने लगे। इस पर पति रामप्रीत व अन्य रिश्तेदारों ने मना किया तो वह लोग पति को दरवाजे से खींचकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग करने लगे और पति को मुक्का लात तथा लोहे के पंच से मारने लगे। इतना ही नहीं जान से मारने के लिए चाकू भी निकाल लिए। लोहे के पंच से पति के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना 112 नंबर पर भी की गई थी। पुरन्दरपुर थानाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed