फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against seven people for beating a woman

Maharajganj News: महिला को पीटने पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Dec 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against seven people for beating a woman
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में पति के अवैध संबंध का विरोध करना एक महिला को महंगा पड़ गया। आरोह है कि ससुराल के लोगों ने महिला के साथ मारपीट उसे घर से निकाल दिया। लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़िता पुलिस अधीक्षक से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक गुहार लगा चुकी है। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 13 मई 2011 को हिंदू रीति-रिवाज से पिंटू निषाद के साथ हुआ था। विवाह के बाद वह ससुराल में रहती थी। दंपति के चार बच्चे भी हुए। इसी बीच उसके पति पिन्टू निषाद का अवैध संबंध किसी अन्य महिला से हो गया और वह उसे साथ रखकर रहने लगा। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति पिंटू, वीरेंद्र, पार्वती, सुरेंद्र, संध्या, प्रमोद, फुलझारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed