{"_id":"696aa96df5f698e3b4041ddb","slug":"fir-lodged-against-pickup-driver-who-injured-constable-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-169347-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिपाही को चोट पहुंचाने वाले पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिपाही को चोट पहुंचाने वाले पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
भागने के दौरान आधे रास्ते में पिकअप पलटने के बाद बरामद हुई 280 बोतल शराब
नौतनवा। सिपाही हिमांशु सिंह को चोट पहुंचाने वाले चालक बृजेश यादव के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने एवं लोकसेवक को चोट पहुंचाने की धाराओं में कार्रवाई की गई है। बरामद 280 बोतल शराब व पिकअप को जब्त कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप शराब की खेप लेकर सुंडी के रास्ते नेपाल को जाने वाली है। पुलिसकर्मी उक्त मार्ग की निगरानी करने लगे। कुछ देर बाद एक वाहन आता दिखाई दिया, पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी। वाहन की चपेट में आने से आरक्षी हिमांशु सिंह चोटिल हो गए। कुछ दूर भागने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जब तक पुलिस पहुंचती चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस शराब एवं पिकअप को जब्त कर थाने उठा लाई थी।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि 280 बोतल शराब व पिकअप जब्त किया गया है। पिकअप चालक बृजेश यादव निवासी सुंडी थाना नौतनवा के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने एवं लोकसेवक को चोट पहुंचाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। वहीं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।