फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against mother and two daughters for assault

Maharajganj News: मारपीट के आरोप में मां व दो बेटियों पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 14 Dec 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against mother and two daughters for assault
खेत में काम करते समय पटीदारी की तीन महिलाओं ने अकारण हमला करके मारपीट की
विज्ञापन

परतावल। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 छातीराम निवासी एक व्यक्ति ने पटीदारी की तीन महिलाओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि खेत में काम करते समय तीन महिलाओं ने अकारण हमला करके मारपीट की। पुलिस ने तन्नू-मन्नू और उनकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पीड़ित राम आशीष मद्धेशिया ने बताया कि 9 दिसंबर को वह अपने खेत में गेहूं, मटर व चना की बुआई कर उन्हें मिला रहा था। इसी दौरान तन्नू, मन्नू व उनकी मां मौके पर पहुंचीं और अकारण मारपीट शुरू कर दी। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़ित की जान बचाई। आरोप है कि जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तन्नू, मन्नू और उनकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed