फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against husband, mother-in-law and sister-in-law for dowry harassment

Maharajganj News: पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 18 Feb 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband, mother-in-law and sister-in-law for dowry harassment
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देउरवा निवासिनी एक विवाहिता की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता दिव्या ने तहरीर में लिखा है कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व लक्ष्मीपुर देउरवा निवासी कृष्णा चौहान से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति कृष्णा चौहान व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य अतिरिक्त दो लाख रुपये एवं एक बुलेट की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने बताया कि 11 फरवरी की रात लगभग 11:30 बजे उसके साथ मार-पीट के दौरान गला दबाने का प्रयास किया गया। किसी तरह जान बचाकर वह मायके पहुंची। आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। पीड़िता के परिजनों के अनुसार विवाह में लगभग आठ लाख रुपये मूल्य का सामान उपहार स्वरूप दिया था। बावजूद इसके ससुराल पक्ष की मांगें बढ़ती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed