Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case involving the death of two people in a road accident in Kushinagar district

Maharajganj News: हादसे ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां

Thu, 19 Nov 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Case involving the death of two people in a road accident in Kushinagar district
भिटौली। देवरिया से ब्रह्मभोज में शामिल होकर घर लौट रहे प्रधानाचार्य नित्यानंद मणि त्रिपाठी (45) और उनके चालक उद्धव पांडेय (36) की कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र में हुई मौत के बाद लक्ष्मीपुर देउरवा गांव में मातम पसर गया है। इस हादसे ने एक साथ दो परिवारों की खुशियां छीन ली है।
विज्ञापन

नित्यानंद मणि त्रिपाठी लक्ष्मीपुर देउरवा स्थित जोखन मणि त्रिपाठी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य थे। मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और शिक्षा के प्रति समर्पण की वजह से उनकी क्षेत्र में अलग पहचान थी। वह जिस विद्यालय के प्रधानाचार्य थे, उसकी स्थापना उनके पिता ने वर्ष 1985 में की थी। वर्ष 2007 में प्रधानाचार्य बने थे। मौत के बाद पत्नी अरुणिमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके 15 वर्षीय पुत्र कुणाल मणि और 10 वर्षीय पुत्री साक्षी के सिर से पिता का साया उठ गया। छोटे भाई सच्चिदानंद मणि त्रिपाठी सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन

चालक उद्धव पांडेय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह स्कूल बस चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से पत्नी पार्वती, बड़े भाई दरोगा पांडेय और कृष्ण मुरारी पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी 16 वर्षीय बेटी रागिनी और 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांश पिता को याद कर बिलख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हृदयविदारक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। गांव में हर आंख नम है। दोनों परिवारों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ही व्यक्ति मिलनसार और मददगार स्वभाव के थे। उनका जाना गांव के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed