फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR against three people including a woman in the case of death of a middle-aged man due to car collision

Maharajganj News: कार की टक्कर से अधेड़ की मौत मामले में महिला सहित तीन पर प्राथमिकी

Mon, 16 Mar 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
FIR against three people including a woman in the case of death of a middle-aged man due to car collision
शुक्रवार की शाम को लोहरौली गांव में कार की टक्कर से एक बुजुर्ग की हो गई थी मौत
विज्ञापन

चंदन नदी के तट पर परिजनों ने किया केदार के शव का अंतिम दाह संस्कार

ठूठीबारी। लोहरौली गांव में शुक्रवार की शाम एक महिला ने कार सीखते समय एक साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दिया था। दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद जब शव पहुंचा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ ठूठीबारी-निचलौल 730 एस हाईवे जाम कर दिया था। इसकी सूचना मिलते ही आरोपी फरार हो गए। रविवार को पुलिस उनकी तलाश में जुटी रही।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा लोहरौली निवासी केदार गौंड़ (55) शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे साइकिल से गड़ौरा बाजार करने जा रहे थे। अभी वह अपने ही ग्राम सभा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने खलिहान तक पहुंचे ही थे की कार में बैठा युवक अपने पत्नी कुमकुम पांडेय को कार सिखा रहा था। इसी दौरान तेजी एवं लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए गलत साइड में आकर केदार गौंड़ को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई थी। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुआ तो घर में मातम छा गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर पुलिस कार्रवाई से नाराज परिजन ग्रामीणों के साथ शव को लेकर लोहरौली गांव के पूरब ठूठीबारी निचलौल एनएच 730 हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। लोगों का आक्रोश देख लोहरौली ढाला पर चार थानों की पुलिस पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता और क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह पीड़ित परिजनों ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते रहे। रात करीब 9.30 बजे पहुंचे महराजगंज एएसपी सिद्धार्थ ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए सड़क जाम हटवा कर आवागमन बहाल कराया। रविवार की सुबह अधेड़ का परिजनों ने चंदन नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

वर्जन
लोहरौली निवासी कुमकुम पांडेय, उसके पति और कुमकुम के पिता धीरेंद्र पांडेय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। उनका मोबाइल भी बंद है। उनका फोन सर्विलांस पर लगा दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-बसंत सिंह, निचलौल क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed