{"_id":"6966aa427d3a86d29408a2e3","slug":"fir-against-husband-and-six-others-in-dowry-harassment-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-169082-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह पर प्राथमिकी
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कतरारी निवासी एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, मारपीट कर घर से निकालने व स्त्रीधन छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता अंजली के अनुसार, उसकी पहली शादी गंगासागर उर्फ वीरू निवासी मानबेला थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर से हुई थी। 02 अप्रैल 2025 को न्यायालय से विवाह विच्छेद हो गया। तलाक के बाद पीड़िता की दूसरी शादी 01 जून 2025 को निर्मेष कुमार निवासी ग्राम धनहां बैजौली, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज के साथ हुई। पीड़िता ने बताया कि विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्य के अनुसार दो लाख रुपये नकद, बजाज मोटरसाइकिल, जेवर, कपड़े व गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष तीन लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर पति निर्मेष कुमार, ससुर बालगोविन्द, सास किरन सहित अन्य परिजन उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 23 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर पीड़िता का स्त्रीधन जबरन छीन लिया और उसे घर से निकाल दिया।
आरोप है कि न्यायालय से नोटिस मिलने के बाद ससुराल पक्ष और पूर्व पति मिलकर उसे और उसके मायके वालों को धमका रहे हैं। फोन के माध्यम से चरित्र हनन का प्रयास कर रहे हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति निर्मेष, ससुर बालगोविंद, सास किरन, ननद काजल व प्रीति व पूर्व पति गंगासागर उर्फ वीरू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।