फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The face of 30 primary cooperative societies will be transformed with an investment of 60 lakh.

Maharajganj News: 60 लाख से 30 साधन सहकारी समितियों की बदलेगी सूरत

Fri, 11 Sep 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The face of 30 primary cooperative societies will be transformed with an investment of 60 lakh.
विज्ञापन

महराजगंज। लंबे समय से विकास की राह देख रहीं जिले की साधन सहकारी समितियों की अब सूरत बदलने की तैयारी है। समितियों को बेहतर सुविधाओं से लैस करने के लिए करीब 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत जिले के 12 ब्लॉकों में चयनित 30 साधन सहकारी समितियों का उन्नयन किया जाएगा। समितियों के भवनों की रंगाई-पुताई और मरम्मत के साथ ही कुर्सी, मेज समेत अन्य जरूरी फर्नीचर और कार्यालय सामग्री की खरीद की जाएगी।
समितियों के उन्नयन को लेकर शासन स्तर से कवायद शुरू हो गई है। आयुक्त निबंधक, सहकारिता लखनऊ की ओर से जिले की साधन सहकारी समितियों से संबंधित सूचनाएं मांगी गई थीं। इसके क्रम में सहकारिता विभाग ने चयनित समितियों की मौजूदा स्थिति का ब्योरा तैयार कर शासन को भेज दिया है। इसमें समितियों के भवन, उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यकताओं से संबंधित जानकारी शामिल है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, योजना का उद्देश्य साधन सहकारी समितियों को बेहतर स्वरूप देने के साथ ही यहां आने वाले किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जिले की कई समितियों के भवन लंबे समय से रंगाई-पुताई और मरम्मत के अभाव में बदहाल हैं। वहीं, पर्याप्त फर्नीचर और कार्यालय सामग्री नहीं होने से कर्मचारियों के साथ किसानों को भी परेशानी होती है। योजना के तहत इन कमियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 ब्लॉकों की 30 समितियां होंगी विकसित

योजना में सदर की दो, घुघली की तीन, परतावल की तीन, पनियरा की तीन, सिसवां की दो, मिठौरा की पांच, निचलौल की तीन, फरेंदा की चार, बृजमनगंज की एक, लक्ष्मीपुर की दो और नौतनवां की दो साधन सहकारी समितियां शामिल हैं।



योजना के तहत जिले के सभी ब्लाकों की चयनित 30 साधन सहकारी समितियों का विकास किया जाना है। प्रत्येक समितियों पर दो दो लाख रुपया खर्च किया जाना है। धनराशि से प्रत्येक समिति की जरूरत के अनुसार कार्य कराया जाएगा। इसमें भवन की रंगाई-पुताई और जरूरी फर्नीचर की खरीद प्रमुख रूप से शामिल है।
- एआर कोआपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed