फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Medical treatment for one rupee, but 10 rupees for parking.

Maharajganj News: एक रुपये में इलाज, पार्किंग के नाम पर 10 रुपये

Fri, 11 Sep 2026 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Medical treatment for one rupee, but 10 rupees for parking.
जिला अस्पताल परिसर में पार्किंग स्टैंड के लिए पर्ची काटता कर्मी।संवाद
महराजगंज। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीजों को एक रुपये की पर्ची पर इलाज के साथ पैथोलॉजी जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और दवाओं जैसी सुविधाएं मिल रही हैं लेकिन अस्पताल परिसर में पहुंचते ही मरीजों और तीमारदारों पर पार्किंग शुल्क का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। आउटसोर्सिंग एजेंसी के जरिए साइकिल के लिए पांच, बाइक के लिए 10 और कार के लिए 30 रुपये पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में उपचार और जांच के लिए जहां महज एक रुपये खर्च हो रहे हैं, वहीं वाहन खड़ा करने के लिए कई गुना अधिक रकम देनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था के लिए ठेका दिया गया है। मरीजों और तीमारदारों का आरोप है कि पार्किंग शुल्क को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति भी बनती है। शुल्क से बचने के लिए कुछ लोग अस्पताल परिसर में वाहन खड़ा करने के बजाय मुख्य गेट और आसपास सड़क किनारे वाहन खड़ा कर रहे हैं। इससे अस्पताल के प्रवेश मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है और मरीजों के साथ एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की संख्या भी काफी है। ऐसे में उनका कहना है कि बीमारी के इलाज के लिए आने के बाद पार्किंग शुल्क अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन जाता है। मरीजों की मांग है कि उपचार के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों से पार्किंग शुल्क कम लिया जाए या इसे निशुल्क किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्किंग से बचने को गेट के आसपास खड़े कर रहे वाहन
पार्किंग शुल्क से बचने के लिए कुछ लोग अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा करने के बजाय मुख्य गेट और आसपास सड़क किनारे खड़े कर रहे हैं। इससे अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों, एंबुलेंस और अन्य वाहनों को परेशानी हो रही है। व्यस्त समय में गेट के आसपास वाहनों की कतार लगने से जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है।



पार्किंग का टेंडर हुआ है। इसके तहत ठेकेदार की ओर से पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। अस्पताल में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है ताकि बाइक और अन्य वाहनों को सुरक्षित रखा जा सके और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed