फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR against car driver in case of death of elderly woman

Maharajganj News: वृद्ध महिला की मौत मामले में कार चालक पर प्राथमिकी

Sat, 09 May 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
FIR against car driver in case of death of elderly woman
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलवा काजी गांव में सड़क हादसे में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बेलवाकाजी निवासी मालती देवी ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो मई को शाम करीब चार बजे उनकी सास झुरैली देवी गांव के सामुदायिक शौचालय के पास थीं। इसी दौरान गांव का ही अरविंद अपनी कार को लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए पहुंचा और झुरैली देवी को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरविंद निवासी बेलवाकाजी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed