फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Fill up to 25 houses to be completed'

‘अधूरे आवास 25 तक पूरा कराएं अफसर’

Thu, 19 Jul 2018 12:20 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 19 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
'Fill up to 25 houses to be completed'
‘अधूरे आवास 25 तक पूरा कराएं अफसर’ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। ग्राम्य विकास मंत्री महेंद्र सिंह व प्रमुख सचिव ग्राम्य विभाग अनुराग श्रीवास्तव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एनआईसी में विभागीय योजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2016-17 व 2017-18 के लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही अधूरे आवासों को 25 जुलाई तक पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


ग्राम विकास मंत्री महेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन लाभार्थियों के आवासों के निर्माण के काम अब तक पूरे नहीं हुए हैं, उसे निर्धारित समय तक हर हाल में पूरा कराएं। उन्होंने वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास के पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द प्रथम किस्त जारी कराने की हिदायत दी। ताकि आवास निर्माण का काम तय समय में पूरा किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से आवास निर्माण की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया। जिससे कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने शासन से संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं लिए किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य को 2 अक्टूबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया। जिससे शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं से छूटे हुए पात्र लोगों को योजना का लाभ दिया जा सके। इस मौके पर सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, परियोजना निदेशक राजकरन पाल, डीसी मनरेगा उपेंद्र प्रसाद पाल, डीसी एनआरएलएम रविंद्र वीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed