{"_id":"68daedbd72866604d705cd6b","slug":"fibroscan-tests-will-be-conducted-in-hospitals-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-160785-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अस्पतालों में होगी फाइब्रोस्कैन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अस्पतालों में होगी फाइब्रोस्कैन जांच
विज्ञापन
महराजगंज। फैटी लिवर के मरीजों के लिए राहत की खबर है। नवंबर के पहले सप्ताह में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फाइब्रोस्कैन जांच की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस सुविधा से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को राहत मिलेगी। अभी तक इन मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या गोरखपुर जनपद जाना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार, फैटी लिवर की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है। असंतुलित खानपान, जंक फूड का अत्याधिक सेवन, मोटापा, मधुमेह और शराब के सेवन जैसे कारणों से यह बीमारी आम हो गई है। समय पर जांच और इलाज न मिलने के कारण यह समस्या लिवर सिरोसिस और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती है। ऐसे में फाइब्रोस्कैन जांच की सुविधा से मरीजों को राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शुरुआती स्तर पर फैटी लिवर की पहचान होने पर दवा, व्यायाम और खानपान में सुधार के जरिए इसे नियंत्रित किया जा सकता है।