फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Female doctor takes out candle march to protest against rape and murder

Maharajganj News: महिला डॉक्टर दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

Sun, 18 Aug 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Female doctor takes out candle march to protest against rape and murder
महराजगंज। शनिवार की देर शाम रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने नगर के सक्सेना चौराहे पर बंगाल में हुए महिला डॉक्टर दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। रोटरी क्लब के पदाधिकारी सक्सेना चौराहे पर कैंडल मार्च में स्लोगन लिखा दफ्ती लेकर प्रदर्शन किए।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ भरत ठाकुर ने कहा कि बंगाल में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के साथ जिस प्रकार लोगों द्वारा जघन्य अपराध किया गया वह बहुत ही शर्मनाक है। अपराध करने वाले लोगों को फांसी की सजा होनी चाहिए। चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना चाहिए।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसके वर्मा, सचिव देवेश पांडे, कोषाध्यक्ष डॉक्टर साजिद अहरारी, विजय सिंह संत, डॉ. अमरनाथ गुप्ता, आत्माराम गुप्ता, मोहित पंकज मौर्या, डॉक्टर जैनुल आबेदीन, अशोक चौरसिया मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन और केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने मिल कर सक्सेना चौक पर कैंडल मार्च किया। जिलाध्यक्ष अशोक चौरसिया, अभिषेक त्रिपाठी, देवेंद्र, प्रशांत चौरसिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed