{"_id":"672930054af2c731b90bc154","slug":"father-and-daughter-brutally-beaten-by-elders-over-trivial-matter-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134955-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मामूली बात को लेकर मनबढ़ों ने बाप-बेटी को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मामूली बात को लेकर मनबढ़ों ने बाप-बेटी को बेरहमी से पीटा
Tue, 05 Nov 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के पचमा गांव में मामूली बात को लेकर कुछ मनबढ़ों ने बाप-बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। वहीं पुलिस ने मंगलवार को मामले में पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पचमा निवासी मीरा देवी ने पुलिस को दी तहरीर के बताया है कि एक नवंबर रात करीब आठ बजे बेटी प्रियंका दरवाजे पर बैठी थी। इसी भी गांव के कुछ मनबढ़ आ पहुंचे। वह बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। जब बेटी ने विरोध किया, तो मनबढ़ गोलबंद होकर बेटी को लाठी-डंडों और ईंट से मारने लगे। इतना ही नहीं बेटी प्रियंका की चीख-पुकार की आवाज सुन बचाने पहुंचे पति रमेश की भी मनबढ़ों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद से वह लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं।
थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार मामले में पीड़िता मीरा देवी की तहरीर के आधार पर आरोपी संतोष, अभिषेक, करन और मोनू निवासी पचमा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन के खिलाफ केस
निचलौल। थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, पिपराकाजी निवासी पीड़िता हसीना की तहरीर पर आरोपी देवेंद्र प्रजापति, रेनू देवी सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।