{"_id":"6ad1403142b76a85e20e69d0","slug":"following-a-court-order-the-police-have-registered-an-fir-against-pradeep-and-kuldeep-in-the-matter-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187238-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने का आरोप, चाकू दिखाकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने का आरोप, चाकू दिखाकर धमकाया
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग ने पुराने मुकदमों में सुलह का दबाव बनाने, चाकू दिखाकर धमकी देने व घड़ी व रुपये छीनने का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रदीप और कुलदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सिंहपुर निवासी सुग्रीव (62) ने बताया वर्ष 2021 और 2022 में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इनमें एक मामला सत्र न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि दोनों आरोपी लगातार मुकदमों में सुलह करने का दबाव बना रहे थे। बीते 27 मार्च को सुग्रीव गांव के बाहर नहर की पुलिया के पास बैठे थे। इसी दौरान प्रदीप और कुलदीप वहां पहुंचे और मुकदमों में सुलह नहीं करने को लेकर विवाद किया। उन्होंने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी प्रदीप और कुलदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।