{"_id":"6ad1409585c43729c4052233","slug":"the-objective-of-the-campaign-is-to-ensure-that-consumers-have-access-to-safe-food-products-during-the-festive-season-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187221-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, पांच नमूने लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, पांच नमूने लिए गए
विज्ञापन
महराजगंज। नवरात्र पर्व के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नौतनवा, सोनौली और नगर में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर घी, साबूदाना, कुट्टू का आटा और तिल के तेल के नमूने संग्रहित किए।
अभियान के तहत टीम ने सबसे पहले नौतनवा के गांधी चौराहा स्थित एक ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। यहां गौक्रिष ब्रांड के घी का नमूना लिया गया। इसके बाद सोनौली के मंगल बाजार स्थित एक जनरल स्टोर से साबूदाना का नमूना संग्रहित किया गया।
इसी बाजार में एक इंटरप्राइजेज का निरीक्षण कर पतंजलि ब्रांड के कुट्टू के आटे का नमूना लिया गया। वहीं, नगर के फरेंदा रोड स्थित एक स्टोर से पतंजलि ब्रांड के तिल के तेल का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए। सभी चार नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह, पवन कुमार गोंड और हिमांशु जयंत शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय केके उपाध्याय ने बताया प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को दूर करना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।