{"_id":"5a5a5d7e4f1c1b61428b4a56","slug":"fasting-for-pm-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के लिए अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास के लिए अनशन
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास के लिए अनशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठीभार(महराजगंज)। प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय निर्माण के मसले पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी माले के कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
पार्टी के जिला प्रभारी हरिश्चंद्र जायसवाल ने बताया कि सिसवा विकासखंड के ग्राम सोनबरसा में 457 परिवारों के लिए सरकारी आवास एवं शौचालय के सर्वे का कार्य हो जाने के बावजूद आज तक ग्रामीणों को इस सरकारी योजना का कोई लाभ नहीं पहुंच सका है। पार्टी कार्यकर्ता संजय निषाद एवं श्रीपति निषाद ग्राम पंचायत भवन पर कार्यकर्ताओं के साथ आमरण अनशन पर बैठे हैं। संजय निषाद ने कहा कि आमरण अनशन के दूसरे दिन भी कोई अधिकारी हाल जानने नहीं आया। सरकार जहां स्वच्छता पर जोर दे रही है, वहीं गांव के लोगों का शौचालय नहीं बन पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी गांव में आवास और शौचालय पात्र लोगों को नहीं मिला तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।