{"_id":"6026cb348ebc3ee94e4c561d","slug":"fastal-palm-placed-on-farnda-marg-to-become-the-center-of-attraction-maharajganj-news-gkp384516481","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकर्षण का केंद्र बने फरेंदा मार्ग पर रखे फास्टल पाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकर्षण का केंद्र बने फरेंदा मार्ग पर रखे फास्टल पाम
विज्ञापन

- राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सक्सेना चौक से उद्योग केंद्र मार्ग की तरफ सड़क के दक्षिणी छोर पर रखवाए गए पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर की सुंदरता बढ़ाने को लेकर नगर पालिका की योजना रंग दिखाने लगी है। जिम्मेदारों ने कोलकाता मॉडल की तरह फास्टल पाम के पौधे को लगवाने की दिशा में पहल प्रारंभ कर दी है। शुक्रवार को फरेंदा मार्ग पर सड़क के दक्षिणी छोर पर 50 पौधाें को लगवा दिया गया है। अन्य गमले के भी तैयार होते ही सड़क के उत्तरी छोर पर लगवाया जाएगा।
नगर पालिका के जिम्मेदारों द्वारा स्थानीय स्तर पर विकासपरक कार्य व शहर की खूबसूरती को बढ़ाने को लेकर विशेष प्रयास किए जा रहे है। फरेंदा मार्ग पर पथ प्रकाश व्यवस्था चाक-चौबंद किए जाने के उपरांत जिम्मेदारों ने 50-50 फास्टल पाम के पौधे लगवाने की योजना बनाई है। नगर सुंदर व आकर्षक दिखे, इसे लेकर शुक्रवार को सड़क के दक्षिणी छोर पर 50 पौधे रखवा दिए गए हैं। पौधे रखवाए जाने के बाद सड़क का आकर्षण बढ़ गया है। अन्य गमले तैयार हो रहे हैं, उन्हें भी तैयार होते ही सड़क के उत्तरी छोर पर रखवाया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि निकाय को स्वच्छ व सुंदर बनाने को लेकर पालिका द्वारा नियमित रूप से पहल की जा रही है। फरेंदा मार्ग पर एक तरफ फास्टल पाम के पौधे को लगवा दिया गया है, जल्द ही दूसरे तरफ भी पौधे लगा दिए जाएंगे। फास्टल पाम के पौधे को लगाने के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल सभासदों के साथ निरीक्षण का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
--------
फास्टल पाम की यह है विशेषता
राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर स्थित सक्सेना चौक से जिला उद्योग केंद्र पर रखे जाने वाले फास्टल पाम की विशेषता यह है कि यह पौधा लंबाई में बढ़ता है। इससे जहां सड़क मार्ग पर आवागमन आदि में कोई समस्या नहीं आती, वहीं सड़क के किनारे पौधे के लंबाई में बढ़ने से वातावरण भी बेहतर नजर आता है।