{"_id":"6762b192518dc6306d023f06","slug":"fast-unto-death-of-two-families-continues-over-land-dispute-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138416-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भूमि विवाद को लेकर दो परिवारों का आमरण अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भूमि विवाद को लेकर दो परिवारों का आमरण अनशन जारी
Wed, 18 Dec 2024 04:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 18 Dec 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील परिसर में भूमि विवाद में न्याय न मिलने पर तहसील क्षेत्र के मरजादपुर गांव के लोगों का आमरण अनशन जारी है। इसमें एक फर्जी वरासत कराने के मामले में तो दूसरा भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर परिवार के साथ अनशन पर बैठे हैं।
सलाहुद्दीन ने बताया कि झींगटी और मरजादपुर में उनकी पैतृक भूमि है। पिता की मृत्यु के बाद उनके नाम से आदेश हो चुका था और भूमि पर कब्जा भी है। नेपाल निवासी एक महिला के नाम से फर्जी तरीके से वरासत करा लिया गया। सात दिनों से पत्नी हसीना खातून सास सितारुन निशा के साथ आमरण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
वहीं परिवार के साथ धरने पर बैठे सिहाभार निवासी तुलसी ने बताया कि उनकी भूमि है जिस पर वह खेती करते हैं। उसमें बोरिंग भी कराया गया है। मनिकापुर निवासी एक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है और उसमें गेहूं की बुआई भी कर लिया है। मना करने पर वह जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने लगा और जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस और एसडीएम से शिकायत किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने पर वह अनशन पर बैठे हैं। संवाद