फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers will learn to identify fertilizers through the developed resolution.

Maharajganj News: विकसित संकल्प से किसान सीखेंगे उर्वरक की पहचान

Sat, 15 Nov 2025 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers will learn to identify fertilizers through the developed resolution.
एडीओ कृषि व राजकीय बीज भंडार के प्रभारियों को इसके लिए निर्देश दिए गये
विज्ञापन

महराजगंज। एक से 30 दिसंबर तक कृषि विभाग विकसित संकल्प अभियान के सहारे किसानों को उर्वरक की पहचान सिखाएगा। ब्लाक से लेकर ग्रामीण अंचल तक टीम कृषि विभाग की टीम किसानों को उर्वरक पहचान के तरीके बताएगी जिससे किसान असली व मिलावटी उर्वरक पहचान सकें। एडीओ कृषि व राजकीय बीज भंडार के प्रभारियों को इसके लिए निर्देश दिए गये हैं।
किसानों को मिलावटी खाद के प्रति जागरूक करने के लिए कृषि विभाग विकसित कृषि संकल्प अभियान को धार देगा। अभियान के तहत ब्लाॅक से लेकर गांवों तक जागरूकता गोष्ठियां होंगी। इसमें जैविक अन्न उत्पदान के साथ किसानों को असली-नकली खाद की पहचान का तरीका बताया जाएगा। विकसित कृषि संकल्प अभियान निदेशालय स्तर से प्रभावी कर खेती के उन्नतिशील तरीके, जैविक खेती इत्यादि के लिए प्रेरित करने का कार्य करना है। स्थानीय स्तर पर कृषि विभाग ने इसके दायरे में उर्वरक मिलावट की पहचान करना भी शामिल किया है।
विज्ञापन

------------------
उर्वरक की पहचान
उप कृषि निदेशक संजीव कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्वरक की पहचान आसान है। डीएपी- यह सूखा व दानेदार, काला, भूरा व बादामी रंग का होता है। नाखून में लगने पर आसानी से रंग नहीं छूटता। दानों में चूना मिलाकर मलने पर तेज गंध आती है। धीमी आंच पर गर्म करने पर दाना फूलता है। यूरिया- यह सफेद चमकदार समान आकार का गोल दाना है। यह गर्म तवे पर रखने से पिघलता है। पानी व नमी में घुलता है। छूने पर शीतल प्रतीत होता है। पोटाश- यह सफेद पिसे नमक व लाल मिर्च के मिश्रण जैसा होता है। नमी में भी इसके कण आपस में नहीं चिपकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विकसित कृषि संकल्प अभियान की जागरूकता गोष्ठी में खेती के उन्नत विधियों, जैविक खेती लाभ के साथ उन्हें असली-नकली उर्वरक की पहचान का तरीका भी बताया जाएगा। इसके लिए एडीओ कृषि व बीज भंडार इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं। शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed