फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers have been circling the warehouse for wheat seeds for four days

Maharajganj News: गेहूं के बीज के लिए चार दिनों से गोदाम के चक्कर काट रहे किसान

Fri, 15 Nov 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers have been circling the warehouse for wheat seeds for four days
निचलौल। पहले से डीएपी के लिए परेशान किसान अब ब्लॉक परिसर स्थित राजकीय बीज गोदाम पर किसान गेहूं बीज के लिए बीते चार दिनों से चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, किसानों को विभाग के जिम्मेदार गेहूं बीज उपलब्ध नहीं करा पा रहे है।
विज्ञापन

जिम्मेदार गोदाम से गेंहू बीज समाप्त होने की बात कह पल्ला झाड़ ले रहे हैं। ऐसे में किसान मजबूर होकर निजी दुकानों पर पहुंच मोटी रकम खर्च कर गेहूं बीज की खरीदारी कर रहे हैं। इससे उनको आर्थिक सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजकीय बीज गोदाम पर पहुंचे किसान रामवृक्ष, कमलेश, कन्हैया, राजकिशोर आदि ने बताया कि इन दिनों धान की कटाई के साथ ही वह लोग गेहूं बोआई की तैयारी भी कर रहे हैं। लेकिन, कृषि विभाग के साधन सहकारी समिति पर न तो डीएपी खाद है और न ही राजकीय बीज गोदाम पर गेहूं का बीज उपलब्ध है। इससे क्षेत्र के करीब 108 गांवों के किसान काफी परेशान हैं। ऐसे में साधन सहकारी समिति पर खाद और राजकीय बीज गोदाम से किसानों को विभिन्न प्रजाति के उन्नतिशील गेहूं बीज देने का दावा फेल नजर आ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन 100 से अधिक किसान गेहूं बीज के लिए गोदाम पर पहुंच रहे हैं। लेकिन, उनको बीज नहीं मिल रहा है। वह लोग बीते चार दिनों से बीज के लिए परेशान हैं, लेकिन बीज गोदाम से खत्म हो चुका है।

एडीओ कृषि जगत नारायण प्रजापति ने बताया कि अब तक गोदाम पर पहुंचने वाले किसानों में 1250 क्विंटल गेहूं बीज का वितरण किया जा चुका है। सोमवार को ही गोदाम से बीज समाप्त हो गई है। गोदाम पर बीज उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। हालांकि, गोदाम पर सरसों, राई, चने का बीज उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed