फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmer's hard work pays off, paddy fields flourish

Maharajganj News: रंग लाई किसान की मेहनत, लहलहा रहीं धान की बालियां

Mon, 12 Aug 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer's hard work pays off, paddy fields flourish
निचलौल। एक किसान की अगैती खेती की खूब चर्चा हो रही है। दूर-दूर से लोग किसान के पास पहुंच रहे हैं, और उनसे अगैती खेती के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। लोग किसान के खेत तक भी पहुंच रहे हैं। जहां धान की बालियां लहलहा रही हैं। जबकि जिले में अभी धान की रोपाई समाप्त हुई है।
विज्ञापन

सिधावे निवासी किसान गिरिजेश पटेल वर्तमान में गांव के ग्राम प्रधान भी हैं। इन्होंने करीब 75 डिस्मिल खेत में अगैती धान की खेती की है। गिरिजेश ने 23 फरवरी को नई किस्म के धान कृष्णा संभा का बीज खेत में डाला था। ठीक पच्चीस दिन बाद 18 मार्च को उन्होंने धान की रोपाई कराई और समय-समय पर फसल को पानी देते रहे। अब उनके खेत में धान की फसल लगभग पक कर तैयार है। जल्द ही इसकी कटाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

किसान गिरिजेश का कहना है, कि किसानों को नई तकनीक से खेती करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कृष्णा संभा बीज का उपयोग करने पर 105 दिनों में फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है। एक एकड़ में छह किलोग्राम बीज डालना होता है, जबकि पैदावार 24 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से होती है। इस धान का चावल महंगे दामों में बेचा जाता है। इस धान पौधे की ऊंचाई 75 से 80 सेंटीमीटर तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की रोपाई करने के बाद तीन बार पंपसेट से सिंचाई करना पड़ा था। उसके बाद नहर में पानी आने से फसल की सिंचाई करना बेहद आसान हो गया। बहुत जल्द धान की कटाई कराकर उक्त खेत में पुनः धान के जमुना गोल्ड बीज की रोपाई कराई जाएगी। जिसे पकने के लिए लंबा समय लगता है। इसका पैदावार प्रति एकड़ करीब 32 क्विंटल होता है। इन्होंने कहा की पिछले तीन वर्षों से वह लगातार अगैती धान की फसल लगाकर खेती से अच्छी रकम कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed