फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farendava residents have been yearning for pure water for two years.

Maharajganj News: पिछड़ा वर्ग के 59092 विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

Sun, 14 Apr 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Farendava residents have been yearning for pure water for two years.
-पूर्व दशमोत्तर और दशमोत्तर योजना का मिला लाभ, वितरित हुई 15 करोड़ 99 लाख रुपये से अधिक की राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 15 करोड़ 99 लाख दस हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। अभी तक 59092 छात्रों को लाभान्वित किया गया है। जबकि लाभ प्राप्त करने के लिए 63677 ने आवेदन किया था। विभाग का कहना है कुछ लोग आवेदन में त्रुटि रखने के कारण लाभ से वंचित रह गए।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि शैक्षिक सत्र 23-24 में अन्य पिछड़ा वर्ग में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) में विद्यालय स्तर से 20150 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जिला स्तरीय स्वीकृति समिति की अनुमति के बाद पात्र विद्यार्थियों का डाटा शासन को भेजा गया था। इसमें सभी की छात्रवृत्ति आ गई है, जबकि शेष छात्रों को इस माह के अंत तक छात्रवृत्ति दे दी जाएगी। दशमोत्तर छात्रवृत्ति में कक्षा 11-12 में विद्यालय स्तर से 1557 विद्यार्थी पात्र पाए गए थे, इसमें सभी को छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। दशमोत्तर में 11-12 को छोड़कर कुल 24836 बच्चों का डाटा महाविद्यालय स्तर से प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति ने पात्रता का परीक्षण करते हुए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सिफारिश राज्य स्तर पर प्रेषित की थी। इन छात्रों में से अभी तक 22264 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई है, उनकी मेरिट 57.67 प्रतिशत या इससे अधिक रही। इस मेरिट से ज्यादा का यदि कोई छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह गया है, तो वह अपने छात्रवृत्ति का मौजूदा स्टेटस लेकर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकता है। उसको भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed