फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Faltering power supply system in the district

जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई

Mon, 20 Aug 2018 12:36 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 20 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Faltering power supply system in the district
जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। उमस भरी गर्मी में बिजली शहर से लेकर गांव तक लोगों को परेशान कर रही है। कहीं लो वोल्टेज तो कही ट्रांसफार्मर जलने से लोग परेशान हैं। विद्युत निगम की उदासीनता के कारण लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। शहर में तो इन दिनों बिजली खूब कट रही है। दिन में भी चार से पांच घंटे तक कटौती हो रही है। वहीं, राजीव नगर, लोहिया नगर, सरोजनी नगर, शास्त्री नगर समेत अन्य मोहल्लों में लो वोल्टेज की समस्या है। राजीव नगर मोहल्ले में तो रात के वक्त पंखा तेज नहीं चल पाता है। मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को इससे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता हरिशंकर का कहना कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ओवरलोड की वजह से लो वोल्टेज की समस्या हो रही है। जहां ट्रांसफार्मर जले हैं, वहां दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने की व्यवस्था की जा रही है। उधर, मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से सिन्दुरियां, पतरेंगवां, कंचनपुर आदि गांवों के लोग परेशान हैं। विद्युत निगम की लापरवाही के प्रति लोगों में नाराजगी है। लोगों ने चेतावनी दी कि  समस्या का समाधान नहीं हुआ आंदोलन किया जाएगा। सिन्दुरियां निवासी सुशील वर्मा, सुजीत गुप्ता, संदीप गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा, कृष्णमोहन चौरसिया आदि ने कहा कि उमस भरी गर्मी में पर्याप्त बिजली नहीं मिल  रही है। बिजली से चलने वाले उपकरण बेकार पडे़ हैं। बिजली आने जाने का कोई निर्धारित शेड्यूल नहीं है। दिन में तो किसी तरह से काम चल जाता है लेकिन रात में ज्यादा दिक्कत होती है।  समस्या के समाधान के लिए निगम के अधिकारियों को गांव के लोगों ने कई बार पत्र दिया लेकिन बिजली कटौती बंद नहीं हुई।  निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में विद्युत उपकेन्द्र के बहुआर फीडर से जुड़े लगभग चार दर्जन गांवों में विद्युत कटौती व लो वोल्टेज के कारण उमस भरी गर्मी से उपभोक्ता परेशान हैं।  रामनिधि पटेल, प्रेम नरायन, मेहताब हुसैन आदि ने कहा कि बैठवलिया, शितलापुर, गेड़हवा, बजहा, डोमा, बढ़या, झुलनपुर आदि गांवों के लोगों को दिक्कत हो रही है। लो वोल्टेज व कटौती से लोग परेशान हैं।        
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed