फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fair price shop dealers have threatened to boycott food grain distribution if their commission is not increased.

Maharajganj News: कोटेदारों ने लाभांश नहीं बढ़ाने पर खाद्यान्न वितरण का बहिष्कार करने की चेतावनी दी

Wed, 01 Jul 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fair price shop dealers have threatened to boycott food grain distribution if their commission is not increased.
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पौहारी शरण के नेतृत्व में विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कोटेदारों ने खाद्यान्न एवं चीनी वितरण पर मिलने वाले लाभांश में वृद्धि और न्यूनतम आय (मिनिमम इनकम गारंटी) सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पौहारी शरण ने बताया कि प्रदेश के सभी उचित दर विक्रेता शासन के निर्देशानुसार राशन वितरण का कार्य कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में उन्हें मात्र 10 रुपये प्रति कुंतल का लाभांश मिलता है जो अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम है। हरियाणा, दिल्ली और गोवा जैसे राज्यों में कोटेदारों को कहीं अधिक लाभांश दिया जा रहा है तथा कुछ राज्यों में न्यूनतम आय की भी व्यवस्था है। ऐसे में वर्तमान लाभांश से परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है।
विज्ञापन


कोटेदारों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच इतनी कम आय में दुकान संचालन और पारिवारिक खर्च चलाना संभव नहीं है। कई बार शासन और विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करने के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 28 जुलाई को सुबह 10 बजे लखनऊ के चारबाग स्थित रवीन्द्रालय के सामने से विधानसभा तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि लाभांश बढ़ाने और न्यूनतम आय की गारंटी संबंधी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश के लगभग 80 हजार कोटेदार अगस्त 2026 के खाद्यान्न वितरण का बहिष्कार करेंगे और वितरण संबंधी सभी कार्यों से स्वयं को अलग रखेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान रामानंद, शिवप्रकाश, राजेंद्र, दिलीप कुमार, अविनाश कुमार, प्रतिमा, ईश्वरचंद, गोवर्धन सहित अन्य कोटेदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed