{"_id":"68b4af03a6dd639c80050b7a","slug":"facts-related-to-the-village-are-being-uploaded-on-the-pai-portal-every-information-will-be-available-maharajganj-news-c-206-1-go11002-158448-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पीएआई पोर्टल पर अपलोड हो रहे गांव से जुड़े तथ्य, मिलेगी हर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पीएआई पोर्टल पर अपलोड हो रहे गांव से जुड़े तथ्य, मिलेगी हर जानकारी
विज्ञापन
महराजगंज। पंचायती राज विभाग ने पंचायत एडवांस इंडेक्स (पीएआई) का कार्य 75 फीसदी से अधिक पूरा कर लिया है। विभिन्न विभागों के समन्वय से 119 बिंदुओं की जानकारी प्रत्येक ग्राम पंचायत से फीड की गई है। पोर्टल पर योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर ग्राम पंचायत को आवंटित धनराशि तक की पूरी जानकारी अपलोड की जानी है। संकलित डाटा के माध्यम से ग्राम पंचायत के प्रदर्शन की निगरानी की जाएगी।
ग्राम पंचायतों में विकास व ग्रामीणों के बारे में जानकारी संकलित कर पीएआई पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। डाटा अपलोड करने का कार्य 75 फीसदी पूरा कर लिया गया है। दावा है कि इसी महीने कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पीएआई पोर्टल पर जिले की 883 ग्राम में विकास, ग्रामीणों की समस्याएं, ग्रामीणों पर कितना कर्ज है आदि जानकारियों को अपलोड किया जाएगा। यह जानकारी भी इकट्ठा की जाएगी कि किस योजना से कितने ग्रामीण लाभांवित हुए हैं और कौन सी योजना के पात्र अभी भी वंचित हैं। साथ ही केस व अपराध का आंकड़ा भी अपलोड किया जाएगा।
संबंधित विभाग से सत्यापित किया गया डाटा : पीएआई पोर्टल पर प्रत्येक गांव से जुड़े तथ्यों के फीडिंग की व्यवस्था संबंधित विभागों से सत्यापित कराकर अपलोड की जाएगी। अपराध व मुकदमों की पुष्टि पुलिस विभाग से, वाहन से जुड़े तथ्यों की परिवहन विभाग से और खेती से जुड़े तथ्यों की पुष्टि कृषि विभाग से सत्यापित कराए गए हैं।