फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   facility not available in hospitals

Maharajganj News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें में संसाधनों की कमी

Tue, 31 Jan 2023 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
facility not available in hospitals
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें में संसाधनों की कमी
विज्ञापन

- अयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों के इलाज का लक्ष्य नहीं हो रहा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर माह 30 मरीजों का आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज किया जाना है, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों व संसाधनों की कमी के कारण यह लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक जनवरी से 27 जनवरी तक केवल 280 मरीजों का इलाज हुआ है। जबकि 420 मरीजों के इलाज का लक्ष्य है।
जानकारी के अनुसार, आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर माह 30 मरीज और 54 हजार रुपये का इलाज कराने का लक्ष्य निर्धारित है। एक जनवरी से 27 जनवरी तक बृजमनगंज और रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही 30 मरीजों का इलाज हुआ है।
विज्ञापन

धानी में 19, घुघली में 21, लक्ष्मीपुर में 29, मिठौरा में 19, नौतनवां में तीन, निचलौल में 21, परतावल में 25, फरेंदा में 21, सदर में 17 और सिसवां में 16 मरीजों का उपचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में संसाधन कम होते हैं। लैब, अल्ट्रासाउंड जांच के अलावा विशेषज्ञ डॉक्टर भी कम होने से यहां सुविधाएं नहीं मिलती है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज कन्नौजिया ने कहा कि लक्ष्य के अनुसार मरीजों के उपचार का निर्देश दिया गया है, सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास जारी है।

------------
सरकारी अस्पताल में 104 डॉक्टरों के पद रिक्त
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 177 पद स्वीकृत हैं, लेकिन जिले में केवल 77 पदों पर ही तैनाती है। 104 पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed