{"_id":"5d56fa7c8ebc3e89c8617244","slug":"exident-maharajganj-news-gkp317862781","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की टक्कर से घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो की टक्कर से घायल महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो की टक्कर से घायल महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजुरी। पनियरा-मुजुरी मार्ग पर गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे कुआंचाफ में बाइक आटो की चपेट में आ गई। इस हादसे में बाइक सवार महिला घायल हो गई। लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को पीएचसी पनियरा भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आटो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के मधवापुर निवासी फुलेसरा देवी (40) अपने मायका पनियरा थाना क्षेत्र के बैजूडेहरा में अपने देवर के साथ बाइक से राखी बांधने जा रही थीं। रास्ते में आटों से टक्कर लगने पर जमीन पर गिर गईं जबकि उनके देवर को हेलमेट पहने रहने के कारण चोट नहीं लगी। लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल को पीएचसी पनियरा भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी पनियरा एके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।