फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Exhibition will be organized under National Invention Scheme

Maharajganj News: राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत लगेगी प्रदर्शनी

Sat, 28 Sep 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 28 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Exhibition will be organized under National Invention Scheme
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत क्विज और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कराया जाएगा। जिला स्तर पर पांच विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। विद्यालय और ब्लॉक स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए विभाग की ओर से बजट भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन


जनपद के 1705 स्कूलों में 2.46 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। अक्तूबर में परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित विषय को रुचिकर बनाने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विद्यालयों में क्विज और विज्ञान प्रतियोगिता कराई जाएंगी। प्रधानाध्यापक विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों का चयन कर सूची खंड शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे। प्रतियोगिता कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत कर उनका जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थी विज्ञान के मॉडल तैयार करेंगे। जिला स्तर चयनित पांच विद्यार्थियों को विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का गठन भी होगा। समिति में डायट प्राचार्य अध्यक्ष, बीएसए सदस्य सचिव के अलावा जिलाधिकारी द्वारा नामित एक सदस्य, विज्ञान विषय के दो प्रवक्ता सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूलों में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज एवं विज्ञान की प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता कराने के लिए बजट स्कूलों में भेजा जाएगा। ब्लाॅक स्तर के बाद जनपद स्तर पर प्रतियोगिता कराकर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

-श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed