फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ex district president sp is no more

नहीं रहे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष

Fri, 15 Dec 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
ex district president sp is no more
demo pic
महराजगंज/फरेंदा। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना यादव का गुरुवार को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। यमुना यादव दो बार में करीब साढे़ आठ साल तक समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे।
विज्ञापन


पहली बार वर्ष 1998 से 2004 तक तथा दूसरी बार पहली जुलाई 2014 से 18 जनवरी 2017 तक। उनका दाह संस्कार रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर किया गया। दाह संस्कार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के डॉ. कृष्ण भान सिंह, डाक्टर अजीत मणि, पूर्व मंत्री श्यामनरायन तिवारी, पूर्व विधायक विनोद मणि, श्रीपत आजाद, पप्पू सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, पप्पू वर्मा, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना यादव के निधन पर शोक प्रकट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने स्वर्गीय यमुना यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह किसान परिवार में जन्म लेकर डाक्टर लोहिया के नीतियों पर चल कर समाजवाद को आगे बढाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुशील टिबड़ेवाल, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, राम प्रसाद, डॉ. एहसान अहमद फारुखी, डाक्टर केपी दुबे, श्रीपति आजाद, वजीर आलम, अमीर खान, राहुल मिश्र, रफी उल्लाह, अतुल पटेल आदि लोगो ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनोद तिवारी के कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा के दौरान गौरीशंकर मालवीय, रविंद्र मिश्रा, दिलीप तिवारी, प्रभाकर उपाध्याय, राजू खान, सफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed