{"_id":"5ce2f59abdec22072b5a5eee","slug":"evm-kept-between-strong-security-in-the-strong-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई ईवीएम
Tue, 21 May 2019 12:14 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 21 May 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई ईवीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को ईवीएम और वीवीपैट को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलेक्ट्रेट भवन में बने स्ट्रांग रूम में विधानसभावार रखा गया।
मतदान की समाप्ति के बाद रविवार को देर रात तक पोलिंग पार्टियां ईवीएम और वीवीपैट स्ट्रांग रूम में जमा कराती रहीं। इसकी सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। वहीं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी निगरानी में जुटे हुए हैं। स्ट्रांग रूम में अनधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित है। एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम को सील किया गया है। ईवीएम व वीवीपैट स्ट्रांग रूम में विधानसभावार रखे गए हैं। उसकी निगरानी व सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। फोर्स की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने बताया कि समय - समय पर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया जा रहा है। सुरक्षा में लगे जवानों को स्ट्रांग रूम व आसपास पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।