फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   EVM commissioning will be done in a clean manner: DM

शुचितापूर्ण ढंग से होगी ईवीएम कमीशनिंग : डीएम

Tue, 21 May 2024 05:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 21 May 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
EVM commissioning will be done in a clean manner: DM
महराजगंज। 22 मई को होने वाले ईवीएम कमीशनिंग को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र पनियरा, सिसवा, फरेंदा, नौतनवां और महराजगंज के लिए निर्धारित कामिशनिंग स्थलों को देखा। उन्होंने स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरा, बैरियर आदि की व्यवस्था को भी देखा। जिलाधिकारी ने कमीशनिंग के दौरान ईवीएम के आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया। सभी प्रत्याशियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कमीशनिंग के समय सारिणी से अवगत कराने का निर्देश दिया, ताकि वे स्वयं अथवा उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहें। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपादित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, एक्सईएन विद्युत राहुल शर्मा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed