{"_id":"65e3259f1bea8ac78e088fea","slug":"every-bjp-worker-is-dedicated-to-the-society-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116962-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज के लिए समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज के लिए समर्पित
Sat, 02 Mar 2024 06:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 02 Mar 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय पर शनिवार को सदर विधानसभा संचालन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में हुई।
मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी छट्ठे लाल निगम ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज के लिए समर्पित है। इस बार भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को पहले से भी अधिक मतों से जीत दिलाने का काम करेंगे।
विधानसभा प्रभारी अशोक तिवारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उम्मीद है कि वह इस जिम्मेदारी का बडी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और इसमें योग्यता के आधार पर कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाती है।
जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम उसके सिपाही हैं, यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर लोक सभा विस्तारक राकेश कुमार, प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल, जिला मंत्री गौतम तिवारी, सानंदन पटेल, रमेश पटेल, बैजनाथ गुप्ता जूद रहे।
विज्ञापन
अजय श्रीवास्तव भाजपा में पुन: शामिल
महराजगंज। लोकसभा प्रभारी छट्ठे लाल निगम ने वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव को भारतीय जनता पार्टी की फिर से सदस्यता दिलाई। उन्होंने पट्टा, माला पहनाकर और भाजपा की टोपी पहनाकर स्वागत किया। संचालन समिति की बैठक में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने अजय श्रीवास्तव के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसपर सहमति दी गई। लोकभा प्रभारी ने कहा कि अजय श्रीवास्तव के भाजपा में आने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। संवाद