फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Evergreens on Muhrram or forever of Ali or Hussein

मुहर्रम पर गूंजीं या अली या हुसैन की सदाएं

Sat, 22 Sep 2018 12:47 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 22 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Evergreens on Muhrram or forever of Ali or Hussein
मुहर्रम पर गूंजीं या अली या हुसैन की सदाएं - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नगर के सक्सेना चौक से शुक्रवार को ताजिया उठाया गया। जुलूस में शामिल अखाड़ों की जुगलबंदी साथ-साथ चल रही थी। कतारबद्ध चल रहे ताजियों को देेखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर क्षेत्र के कर्बला पर विभिन्न स्थानों से निकाले गए ताजिया को दफन किया गया। जुलूस में चल रहे लोग या हुसैन या अली की सदाएं बुलंद कर रहे थे। इस मौके पर लोगों ने शहीदान-ए-कर्बला को याद किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर काफी संख्या पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। 
विज्ञापन


लोहिया नगर, वीर बहादुर नगर, विस्मिल नगर समेत अन्य स्थानों से भ्रमण के बाद ताजिया  कर्बला पहुंचा। वहां ताजिया दफन किया गया। ताजिया जुलूस के दौरान नगर में बिजली कटी रही।  सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जुमे की नमाज के बाद दोपहर करीब 3 बजे ताजियेदार अपने-अपने ताजिया लेकर स्टेट परिसर लेकर पहुंचे। फिर कतारबद्ध तरीके से वहां से निकल कर स्टेट चौक, श्रीराम जानकी मंदिर रोड, अमरपुरवां, गोपाल नगर, रोडवेज बस स्टैंड, पुलिस चौकी, चीनी मिल होते हुए ग्राम सभा बीजापार स्थित  कर्बला पहुंचकर ताजिए को दफन किया। इस दौरान शाने अली अखाड़ा नौका टोला, इस्लामिया अखाड़ा मिरशिकारी टोला, गाजिया अखाड़ा गजरु टोला आदि के युवकों ने हैरतंगेज करतब दिखाए। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया, मिठौरा, जगदौर, भागाटार, बरोहिया ढाला, पिपरा कल्याण, परसा चक गोबरही आदि ग्राम सभाओं में शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। वहीं सिंदुरिया स्थित करबला में दस ग्राम सभाओं सोनवल, परसामीर, हरिहरपुर, मोतीपुर आदि के ताजिया जुलूस पहुंचे।     सिंदुरिया चौराहे पर सभी ग्राम सभाओं के ताजिया का मिलन होने के बाद एक साथ सिंदुरिया स्थित  कर्बला पर गए। चौक बाजार व निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार जगह-जगह ताजिया जुलूस निकाले गए। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। कस्बे के मियां वार्ड, हिंदी वार्ड एवं जिगनहवा वार्ड से दोपहर दो बजे निकला जुलूस प्रमुख चौराहों से होते हुए शाम तीन बजे कटरा चौराहे पर पहुंचा। जहां ताजियों को मिलन हुआ। इसके बाद ताजिए का जुलूस घोड़हवा वार्ड स्थित दामोदरी पोखरा के कर्बला पर पहुंचा।  लेहड़ा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में विभिन्न स्थानों पर निकले ताजिया जुलूस करबला जरलहवा, बनगढ़िया और  डोमिनगढ़ पहुंचे। जहां पर ताजिया दफन किया गया। अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नजदीकी करबला पर ले जाकर ताजिया को दफन किया गया। बेलभार, सगरा, सिसवा, पैसिया  उर्फ कोनघुसरी के  कर्बला पर  मेला लगा। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा पंजूम, रजौड़ा खुर्द, बरगदवां, झुलनीपुर, बसडीला, पनियरा, अटकहिया, नेवास पोखर, बड़वार, बभनौली, परसहवा की ताजिया जुलूस पनियरा में स्थित रजौड़ा रोड  कर्बला पर पहुंचा। धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अलग अलग जगहों से आए ताजिया का मिलन धानी चौराहे पर हुआ। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया जुलूस  कर्बला पहुंचा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed