फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Even after reducing, there is still a six kilometer long traffic jam, taking two to three days to cross the border.

Maharajganj News: कम होने के बाद भी अभी छह किलोमीटर लंबा जाम, सरहद पार होने लग रहे दो से तीन दिन

Sat, 30 Sep 2023 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Even after reducing, there is still a six kilometer long traffic jam, taking two to three days to cross the border.
नेपाल के कारोबारियों ने सोनौली सीमा से कारोबार किया कम, बढ़नी खुनुवा के रास्ते मंगा रहे सामान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सोनौली भारत नेपाल सीमा से ट्रकों का जाम घटकर छह किमी रह गया है, लेकिन ट्रकों को सरहद पार करने में अब भी दो से तीन दिन लग रहे हैं। अभी सोनौली से लेकर छह किमी नौतनवां बाईपास स्थित बनैलिया मंदिर तक जाम है। एक सप्ताह पूर्व मुडिला गांव करीब 18 किमी तक पहुंच गया था। पहले आठ से 10 दिन लग जा रहे थे। वहीं, नेपाल के कारोबारियों ने समस्या को देखते हुए सोनौली सीमा से कारोबार कम कर दिया है। व्यापारी अब बढ़नी खुनुवा के रास्ते सामान मंगा रहे हैं।
बीते माह में सोनौली भारतीय सीमा क्षेत्र में 18 किलोमीटर की लंबी जाम लगा था। जिसमें नेपाल के कारोबारियों का सामान सरहद पर ही फंस गया था। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा था। ट्रक संचालकों को भी काफी दिक्कत हो रही थी। इस वजह से नेपाल के उद्योगपतियों और व्यापारियों ने रूट बदल कर अब बढ़नी, ठूठीबारी और खनुवा बॉर्डर से सामान मंगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भारतीय सीमा में लगातार लग रहे ट्रकों के जाम को लेकर उद्योग वाणिज्य संघ ने चिंता व्यक्त करते हुए दोनों देशों के अधिकारियों से जाम से निजात दिलाने की मांग की है। नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव कृष्णा प्रसाद धिमीरे ने बताया कि अब भी सोनौली भारतीय सीमा में करीब छह किलोमीटर जाम लगा हुआ है। वाहनों को सरहद पार आने में दो से तीन दिन लग जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के लिए सोनौली बॉर्डर के रास्ते आने के लिए कोई भारतीय वाहन स्वामी और चालक तैयार नहीं हो रहे हैं। इससे सीमावर्ती क्षेत्र से सटे व्यापारियों ने सोनौली बॉर्डर के रास्ते बुकिंग कम कर बढ़नी और खनुवा से माल की बुकिंग शुरू कर दी है। इससे इस इलाके के व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। व्यापारी रामप्रीत गुप्ता ने बताया कि बढ़नी और खुनुवा सीमा से एक ही दिन में गाड़ियां फैक्टरी पहुंच जा रहीं हैं।
कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि जाम काफी कम हो गया है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed