{"_id":"66198ef70e020f9bfa0fb974","slug":"endure-the-hardships-for-18-daysthe-journey-of-hours-will-be-completed-in-minutes-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119892-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 18 दिन झेलिए दुश्वारियां...घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 18 दिन झेलिए दुश्वारियां...घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा
Sat, 13 Apr 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो
-करीब दो करोड़ की लागत से चौक रोड पर बन रहा है पुल, 18 दिन में पूरा होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर से सीएम की छावनी चौक बाजार को जाने वाली सड़क पर पुल बन रहा है। ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। पुल की दीवार तैयार हो चुकी है। मजदूर काम पर लगे हैं। तेजी से जरूरी कार्यों को पूरा किया जा रहा है। करीब दो करोड़ की लागत से पुल बन रहा है। करीब 18 दिन बाद काम पूरा हो जाएगा। वर्तमान में इस सड़क से गुजरने पर दुश्वारियां झेलनी पड़ रहीं हैं, लेकिन आने वाले दिनों में घंटों का सफर मिनटों में पूरा हो जाएगा।
शहर से 12 किमी दूर चौक बाजार नगर पंचायत है। यहां तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क बन चुकी है। रास्ते में झनझनपुर से आगे पुल पुराना हो गया था। इसकी जगह दूसरा चौड़ा पुल करीब दो करोड़ की लागत से बन रहा है। अगले माह तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। वर्तमान में इधर से गुजरने पर पुल के पास परेशानी होती है। ई-रिक्शा चालक तो बेहतर सावधानी पूर्वक गुजरते हैं, नहीं तो थोड़ी से चूक होने पर दुर्घटना होनी तय रहती है।
शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे पुल पर काम चल रहा था। पांच मजदूर और मिस्त्री काम में जुटे थे। पुल के दूसरी छोर पर बालू गिराया जा रहा था। पास में खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि भैया काम तेजी से हो रहा है। अगले माह में पूरा हो जाएगा। आसपास बालू तेज हवा के कारण उड़ रहा था। इससे पुल से गुजरने वाले लोग बेहद सावधानी से आगे बढ़ रहे थे। महराजगंज की ओर से आ रहे नरेश ने बताया कि पुल काफी पुराना था, अब नया पुल चौड़ा बनाया जा रहा है। इससे आने जाने में समस्या नहीं होगी। ई रिक्शा चालक रामसेवक ने बताया कि पुल के पास तो बहुत संभल कर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
19 स्थानों पर अंडरपास, फ्लाईओवर बन रहा
गोरखपुर से सोनौली हाईवे का काम तेजी से चल रहा है। भैया फरेंदा के पास अंडरपास भी अगले दो माह के अंत तक तैयार हो जाएगा। इसके अलावा 19 स्थानों पर अंडरपास, फ्लाईओवर व ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। अंडरपास व फ्लाईओवर को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था युद्धस्तर पर कार्य को पूरा करने के लिए लगी है। अंडरपास व सड़क के निर्माण के कारण रास्ते को डायवर्जन कर दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
भीतर दीवार दोनों तरफ लगभग 15 फीट उंची बन चुकी
फरेंदा से छह किलोमीटर उत्तर दिशा में भैया फरेंदा चौराहे पर भी अंडरपास के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। एक माह के भीतर दीवार दोनों तरफ लगभग 15 फीट ऊंची बन चुकी है। भैया फरेंदा में अंडरपास के निर्माण के कारण गुजरपुरवा चौराहे से ही डायवर्जन कर दिया गया है। सड़क की एक ही पटरी पर दोनों तरफ से वाहन का आना जाना लगा रहता है, जिससे जाम की स्थित भी उत्पन्न हो जाती है। फ्लाईओवर करीब छह सौ मीटर लंबी बनेगी। प्रकियाएं पूरी कर ली गई हैं। सड़क के दोनों तरफ मकान को तोड़ने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। चौराहे के रामकेश मद्धेशिया ने बताया कि फ्लाईओवर बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। करीब तीन महीने तक लोगों को समस्याएं झेलनी पड़ेंगी। वहीं दिनेश ने कहा कि अंडरपास बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। इंजीनियर दीपक कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर बनाने का कार्य करीब तीन महीने में पूरा हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। छत लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। माह के अंत तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा। करीब दो करोड़ की लागत से पुल बन रहा है।
-गंगा सागर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
काम चलने के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है। आने वाले दिनों में समस्या दूर हो जाएगी। बेहतर संभलकर अंडरपास से गुजरना पड़ता है।
-आकाश चौबे, फरेंदा
-- -- -- -- -- -- -- -- -
हाईवे का जगह-जगह काम चल रहा है। कुछ जगहों पर काम 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। भैया फरेंदा के पास अंडरपास भी तीन माह के अंदर बनकर तैयार होने की बात कही जा रही है। अभी तो समस्या है, लेकिन आने वाले दिनों में वाहन फर्राटा भरेंगे।
-विनोद मद्धेशिया, फरेंदा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पुल सकरा होने के कारण वाहनों को जाने-जाने में समस्या होती थी, लेकिन अब नया पुल चौड़ा बनाया जा रहा है। सड़क तो बेहतर बनी है, साथ ही पुल भी चंद दिनों में बेहतर हो जाएगी।
-घनश्याम वर्मा, चौक बाजार
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
निर्माणाधीन पुल से गुजरने पर थोड़ी दुश्वारियां हो रही हैं। पुल बनने के बाद समस्या दूर हो जाएगी। चौड़ा होने से वाहन फर्राटा भरेंगे। क्षेत्र में बहुत कुछ बदलाव हो रहा है।
-संजय मिश्रा, खजुरिया