फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Encroachment removed from road tracks in Bargadwa

Maharajganj News: बरगदवा में सड़क की पटरियों से हटाया गया अतिक्रमण

Mon, 19 Jan 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from road tracks in Bargadwa
कस्बे की सड़क पर दोबारा अतिक्रमण पर दर्ज होगी प्राथमिकी
विज्ञापन



ठूठीबारी। नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर स्थित बरगदवा कस्बा में प्रशासन और पुलिस टीम की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। थाना चौराहे से लेकर कस्बा के मुख्य तिराहे तक करीब डेढ़ किमी तक का अतिक्रमण हटाया गया।

इस दौरान ठेला वालों तथा दुकानदारों को चेतावनी दी गई की यदि उन्होंने कस्बे के मार्ग पर नाला के बाद सड़क पर दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। अतिक्रमण हटवाने के लिए तहसीलदार नौतनवा कर्ण, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव के साथ पुलिस टीम मौजूद रही। थानाध्यक्ष बरगदवा शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि जाम की समस्या की शिकायत पर पटरियों से अतिक्रमण हटाया गया है। अब कोई भी सड़क पर अतिक्रमण करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed