फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Employment mission will end the role of agents

Maharajganj News: रोजगार मिशन से खत्म होगी एजेंटों की भूमिका

Thu, 24 Jul 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 24 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Employment mission will end the role of agents
महराजगंज। प्रदेश सरकार ने रोजगार मिशन स्थापना को हरी झंडी देकर युवाओं के लिए एक बहुआयामी सुविधा की शुरुआत की है। इसका सबसे बड़ा लाभ विदेश जाकर नौकरी प्राप्त करने वालों को मिलेगी और विदेश में भी सरकार की तरफ से कामगार के सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन

एजेंटों की भूमिका विदेश की नौकरियों में समाप्त होगी। आईटीआई के नोडल प्राचार्य मसूद इसरत के मुताबिक रोजगार मिशन के जरिये आईटीआई, पाॅलिटेक्निक व स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण के महत्व में और इजाफा होगा और विदेशी नौकरियों में एजेंटों की भूमिका पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। युवाओं को विदेशी रोजगार दिलाने में इनकी भूमिका लगातार संदेह जनक मिलती रही।
विज्ञापन

यह न सिर्फ श्रम शक्ति की डिमांड करने वाली विदेशी कंपनी से बल्कि जाने वाले युवाओं से भी कमीशन वसूलते थे। कई बार तो ऐसे भी मामले मिले कि युवा किसी अन्य क्षेत्र का जानकार होता था और उसे बढ़िया कमाई का झांसा देकर दूसरे कार्य के लिए भेज दिया जाता। ऐसे में युवा विदेश जाकर फंस जाते थे। अब यह मनमानी बिल्कुल नहीं चलेगी। विदेशी कंपनियां सीधे राज्य सरकार से श्रम शक्ति की डिमांड करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस क्षेत्र के लिए श्रम शक्ति है ऐसे युवाओं को सूक्ष्म कार्यशाला के बाद भेजा जा सकेगा। अगर ऐसे क्षेत्रों में जरूरत पड़ती है जिसमें पारंगत युवा बेरोजगार नहीं हैं तो तत्काल उस क्षेत्र में प्रशिक्षण विशेषज्ञों की सहायता से जनपद वार सेवायोजन के मार्फत दिलाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed