फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Employment

जिले के 44 हजार बेरोजगारों में महज 50 को मिला रोजगार

Mon, 16 Sep 2019 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Employment
जिले के 44 हजार बेरोजगारों में महज 50 को मिला रोजगार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने में सेवायोजन विभाग को पसीने छूट रहे हैं। विभाग इस साल सिर्फ 50 युवाओं को रोजगार दिलाने की पहल कर पाया है। वर्ष 2019 में 44,805 बेरोजगार पंजीकरण करा चुके हैं। लेकिन इनको आशा के अनुरूप रोजगार नहीं मिल रहा है। विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत तमाम बेरोजगार रोजगार पाने की आश लगाए बैठे हैं।
विभाग के पोर्टल पर करीब 44,805 बेरोजगार पंजीकृत हैं। इसमें से महज 50 युवा ऐसे हैं जिन्हें रोजगार मिल पाया है। जिला सेवा योजन कार्यालय में गुजरात, हरियाणा, दिल्ली के अलावा अन्य क्षेत्रों की कंपनियाें ने संपर्क किया। कंपनियों की तरफ से रोजगार के लिए शिविर लगाए गए। जिसमें तमाम बेरोजगार आए, लेकिन काम और उसके एवज में मिलने वाला मानदेय कम देख लौट गए। पंजीकृत बेरोजगारों में 30,770 पुरुष एवं 14,035 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी को नौकरी की तलाश है। विभाग में पंजीकृत कंपनियों के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का काम किया जाता है। बेरोजगार युवाओं का कहना है कि चयन के दौरान कंपनियां बेहतर सुविधा देने के दावा करती हैं। लेकिन बाद में काम शुरू करने के दौरान दावे और हकीकत में बहुत अंतर होता है। साल में दो से चार बार ही रोजगार मेला लगता है। जिसमें आए युवाओं को रोजगार देने के लिए कंपनियां चयनित करती हैं। रोजगार दिलाने की जो गति है, उससे तो तमाम युवाओं को रोजगार मिल ही नहीं पाएगा।
विज्ञापन

सेवा योजन कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक मोहम्मद नसीम ने बताया कि पंजीकृत बेरोजगारों को प्रत्येक तीन वर्ष पर नवीनीकरण कराना होता है। ऐसा न कराने पर विभाग यह मान लेता है कि बेरोजगार युवक को रोजगार मिल गया है। इसलिए सदस्यता रद्द कर दी जाती है। जिला सेवा योजना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार देने के लिए प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed