{"_id":"68ffdd4f88034e19af05601c","slug":"employees-service-terminated-for-carrying-hoardings-and-banners-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-162656-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: होर्डिंग-बैनर ढोने पर कर्मी की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: होर्डिंग-बैनर ढोने पर कर्मी की सेवा समाप्त
विज्ञापन
नौतनवा। नगर पालिका की सरकारी गाड़ी से एक नेता का होर्डिंग बैनर ढोना आउटसोर्सिंग कर्मचारी को महंगा पड़ गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से उक्त कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी है।
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर तैनात एक कर्मचारी सरकारी लिफ्टर से कस्बे के ही एक बड़े नेता का होर्डिंग बैनर लेकर छठ घाट पर जा रहा था।
इसी दौरान किसी दूसरे नेता ने अधिकारियों से सरकारी वाहन को राजनैतिक उपयोग में लाए जाने की शिकायत कर दी। जानकारी होते ही अधिकारी सकते में आ गए और जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बताया कि नगर पालिका में आउटसोर्सिंग कर्मचारी अनिल मिश्रा सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग करते पाए गए थे। जिनकी सेवा समाप्त कर उच्चाधिकारियों रिपोर्ट भेज दी गई है।