{"_id":"64764c2428823e70d70119e5","slug":"employees-roared-for-old-pension-maharajganj-news-c-7-1-187748-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुरानी पेंशन के लिए कर्मियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुरानी पेंशन के लिए कर्मियों ने भरी हुंकार
Wed, 31 May 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 31 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
जिले में पहुंची पेंशन रथयात्रा, कर्मचारियों ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच की ओर से निकाली गई रथयात्रा मंगलवार की शाम को जिले में पहुंची। कतरारी सीमा से लेकर जिला मुख्यालय तक कर्मियों ने यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा में शामिल लोग जिला पंचायत सभागार पहुंचे। इस दौरान पुरानी पेंशन के कर्मियों ने हुंकार भरी।
पेंशन रथ के प्रभारी डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारी व शिक्षक पुरानी पेंशन को प्राप्त करने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। संयुक्त पेंशनर कल्याण समिति के सह संयोजक शिवशंकर दूबे ने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी तो पुरानी पेंशन की हितैषी थी। सत्ता में आने के बाद उसने भी अपनी वास्तविकता को दिखा दी।
सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री राकेश चौधरी ने कहा कि यदि सरकार ने पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया तो प्रदेश के कर्मचारी व शिक्षक सरकार के विरुद्ध बिगुल बजाएंगे। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ की प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता पटेल ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं व कर्मियों व शिक्षकों को इससे वंचित करने के पक्षधर हैं। मंच के जिला संयोजक श्रीभागवत सिंह, सचिव केके दूबे, संजय मिश्र, कमलेश सिंह, बलराम निगम, प्रद्युमन सिंह, बलराम निगम, रामसुग्रीव वर्मा, समीउद्दीन अंसारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अखिलेश्वर त्रिपाठी, उपेंद्र पांडेय, राहुल राय, दिलीप श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।