{"_id":"65454ff4434e63e7450d5539","slug":"electricity-system-will-improve-in-extended-areas-supply-will-be-better-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-8922-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विस्तारित क्षेत्रों मे सुधरेगी बिजली व्यवस्था, बेहतर होगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विस्तारित क्षेत्रों मे सुधरेगी बिजली व्यवस्था, बेहतर होगी आपूर्ति
विज्ञापन
- नौ करोड़ की लागत से 1474 पोल व 36 ट्रांसफार्मर लगेंगे, तार भी बदले जाएंगे
- नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्रों में सुधारात्मक दृष्टि से होगी पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के विस्तारित क्षेत्र के लोगों को भी अब जल्द ही बेहतर बिजली प्राप्त होगी। विस्तारित स्थलों में न सिर्फ नए ट्रांसफार्मर व पोल लगाई जाएगी, बल्कि तारों को भी बदलने का कार्य होगा। इस पर करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से सुधार के कार्य होंगे। माना जा रहा है कि छठ के बाद इनके काम में तेजी आएगी।
पहले नगर सीमा में कुल 25 वार्ड थे और उनका दायरा छोटा था। विस्तारित हुई सीमा में भी उनकी संख्या 25 ही रही, मगर उनका दायरा बढ़ गया। वार्ड न सिर्फ बड़े हो गए बल्कि कई ग्राम सभाएं भी शहरी क्षेत्र में आ गईं। शहरी क्षेत्र में आने के बाद भी अभी उन ग्राम सभाओं में रहने वाले लोगों को ग्रामीण क्षेत्र की ही आपूर्ति मिलती रही है, अब इन लोगों को शहरी क्षेत्र की बिजली को उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है। इसके अंतर्गत महराजगंज पालिका के विस्तारित सीमा में बिजली व्यवस्था को सही करने के लिए 1474 पोल व 36 ट्रांसफार्मर लगेंगे। इसके साथ ही तार को भी बदलने की व्यवस्था होगी।
इन स्थानों पर सुधरेगी बिजली व्यवस्था
नई व्यवस्था में धनेवा-धनेई, अमरूतियां, तरकुलवां, मुजहना खुर्द, महुअवां, पिपरा बाबू, चौपरिया व बांसपार बेजौली में रहने वाले लोगों को बेहतर बिजली सुविधा का लाभ मिलेगा। यहां रहने वाले लोगों को अब जिला मुख्यालय के बराबर बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नगर पालिका क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नौ करोड़ से अधिक की धनराशि भेजी गई है। इससे समस्याओं को दूर कराने की पहल होगी।
राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता