{"_id":"675dd9c074625bb2cc0e2484","slug":"electricity-supply-to-nichlaul-started-from-naunia-power-center-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138127-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौनिया विद्युत केंद्र से शुरू हुई निचलौल को बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौनिया विद्युत केंद्र से शुरू हुई निचलौल को बिजली आपूर्ति
Sun, 15 Dec 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। तहसील क्षेत्र के नौनिया में स्थापित विद्युत केंद्र से निचलौल तहसील को की 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र को जोड़ दिया गया है। इससे अब निचलौल तहसील, निचलौल नगर और ग्रामीण को रोस्टर के अनुसार भरपूर बिजली मिलेगी।
अवर अभियंता विद्युत नगर मिथिलेश महतो ने बताया कि निचलौल नगर और तहसील की बिजली आपूर्ति पहले 132/33 केवी विद्युत उप केंद्र बैकुंठपुर, महराजगंज से संचालित था। जो कि पावर हाउस से लगभग 40 किमी दूरी पर था। इसके कारण आए दिन लाइन ब्रेकडाउन हो जाती थी। साथ ही फाल्ट खोजने में ज्यादा समय लगता था, जिसके कारण लंबे समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती थी।
दूरी ज्यादा होने के कारण गर्मी के समय में लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। अब नए विद्युत केंद्र नौनिया से निचलौल को जोड़ दिया गया है। केंद्र की दूरी मात्र 15 किलोमीटर होने से वोल्टेज की समस्या एवं ब्रेकडाउन ज्यादा होने से निजात मिल जाएगी। वहीं उपभोक्ता को रोस्टर समयानुसार विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। विद्युत उपकेंद्र को नौनिया केंद्र से जोड़ने के दौरान अवर अभियंता विद्युत नगर मिथिलेश महतो, अवर अभियंता विद्युत ठूठीबारी रजनीश गौड़, विद्युतकर्मी हेमंत मिश्रा मौजूद रहे।