फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Electricity supply to Nepal starts for five days

Maharajganj News: पांच दिन के लिए नेपाल को विद्युत आपूर्ति शुरू

Mon, 22 Jan 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to Nepal starts for five days
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से लगे नेपाल के हिस्से में भारतीय क्षेत्र से पांच दिन के लिए विद्युत आपूर्ति शुरू की गई है। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए नेपाल में भी सीधा प्रसारण देखने में कोई समस्या न हो, इसे ध्यान में रखते हुए आपूर्ति बहाल कर दी गई है। रविवार शाम 5:53 बजे विद्युत स्टेशन नौतनवा से आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी तक 50 मेगावाट बिजली रोजाना आपूर्ति की जाएगी। इससे भारत-नेपाल सीमा से लगे सीमावर्ती गांव में आपूर्ति बेहतर ढंग से हो सकेगी। इसके लिए पहले ही व्यवस्था की गई थी। चार जनवरी को ही आपूर्ति बहाल की जानी थी, लेकिन तकनीकी समस्या के वजह से बहाल नहीं हो सकी l विद्युत स्टेशन नौतनवा से आपूर्ति बहाल करने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को आपूर्ति कर दी गई।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया है कि सोमवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने के लिए निर्बाध बिजली मिलती रहे। नेपाल से अधिक संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं l वहीं सीमावर्ती इलाके समेत समूचे नेपाल में भी उत्सव का माहौल है। लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए उत्साहित हैं। वहां भी विविध प्रकार के आयोजन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन एसके सिंह ने बताया कि जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नेपाल को आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अभी पांच दिन के लिए आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। वहीं अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि महराजगंज जिले में सोमवार को 24 घंटे बिजली रहेगी। समस्या न हो इसके लिए सभी अभियंता लाइनमैनों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed